गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है

By Kushal

Updated on:

Gora tera lal devo me sabse pyara hai lyrics

गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है,
शिव शंकर की आंखों का तारा है,
भोलेनाथ की आंखों का तारा है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |

एकदंत दयावंत चार भुजा धारी,
माथे पर तिलक सोहे मूषक की सवारी,
यह तो बिगडी बनाने वाला है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |

फूल चढ़े हार् चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डूअन का भोग लगे, संत करें सेवा,
यह तो लड्डु खाने वाला है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |

अंधे को आंख देत कोढिन को काया,
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया,
यह तो बिगड़ी बनाने वाला है,
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है |

ganesh bhajan

#

Leave a Comment